
कहा, प्रदेश में नई जिम्मेवारी को निभाऊंगा वखूबी
चंद्रमोहन चौहान, ऊना। कांग्रेस के युवा नेता अखिल अग्रिहोत्री को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने अखिल अग्रिहोत्री को प्रदेश में नई जिम्मेवारी दी है।
अखिल अग्रिहोत्री ने प्रदेश में नई जिम्मेवारी मिलने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, हिमाचल यूथ कांग्रेस प्रभारी जगदेव गागाा, प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मुनीष ठाकुर, ऊना सदर के विधायक सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार व राकेश कालिया का आभार जताया। अखिल अग्रिहोत्री ने कहा कि प्रदेश में नई जिम्मेवारी का वखूबी निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को कांग्रेस के साथ जोडऩे का काम किया जाएगा।
अग्रिहोत्री ने कहा कि प्रदेश में युवा कांग्रेस को मजबूत करने में भूमिका निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने युवा वर्ग को आगे बढ़ाया है और युवाओं की शक्ति को संगठन के काम में लगाने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में युवा कांग्रेस हिमाचल में अहम भूमिका अदा करेगी। अग्रिहोत्री ने कहा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरूगां।
अखिल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार है। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश में प्रयास हो रहा है। वर्तमान समय में प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार ने सबसे ज्यादा धोखा युवा वर्ग से किया है, जिस कारण युवाओं में निराशा है। इस निराशा को कांग्रेस को दूर कर सकती है, क्योंकि कांग्रेस के पास देश को आगे बढ़ाने की नीतियां है, जबकि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है।
Comments