
भाजपा नेताओं का ब्लॉक कांग्रेस पर पलटवार
दीक्षा बैंस, हरोली। हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा भ्रष्टाचार पर दिए ब्यानों पर पलटवार करते हुए हरोली भाजपा युवा अध्यक्ष कमल सैणी ने कहा कि जो लोग खुद भ्रष्टाचार के केसों में हैं। वह इस मुद्दे पर बे-बुनियाद ब्यानों से लोगो को गुमराह करने की कोशिशें कर रहे है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की पिछली कांग्रेस शासन में न जाने कितने भ्रष्टाचार के मामले सामने आए थे, जिन पर कोई कार्रवाई तक नही की गई। प्रदेश उद्योग विभाग के उच्च पद पर तैनात अधिकारी का जब भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था, तब उस पर मात्र लीपा पोतली करते हुए उसे दबा दिया गया था। वही अब वही कांग्रेसी भ्रष्टाचार की बाते करती है। सैणी ने कहा कि जो नेता भ्रष्टाचार की बाते कर रहे है, पहले वह प्रदेश के मुखिया रहे अपने नेता की तरफ भी देखे जिन्होंने स्कूटरों इतियादी पर सेब ढोये थे।
उन्होंने कहा कि अगर कहीं भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है तो उस पर तत्काल कार्रवाई भी की गई है, जोकि किसी से छुपी नही है। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसे बयान देकर लोगो को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है, वह मात्र अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के समय फैले नशे के कारोबार पर मात्र जयराम सरकार द्वारा ही कंट्रोल किया गया है, जबकि यही कारोबारी कांग्रेस शासन में लोगो की जिंदगियो के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार के नेतृत्व में हरोली लगातार विकास की बुलंदियों को छू रहा है। लाखो करोड़ो की राशि हरोली के लिए जारी की गई है। इस मौके पर सुनील जसवाल, परमजीत सिंह, अजय कुमार व लवली सहित अन्य मौजूद रहे।
Comments