
सरकार ने जारी की 60 सदस्यीय समिति की अधिसूचना
हिमाचल दस्तक : राजीव भनोट, ऊना। प्रदेश सरकार ने जिला ऊना जन शिकायत निवारण समिति का गठन किया है। जिसमें कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर को समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, हिमोत्कर्ष के राज्य अध्यक्ष कंवर हरि सिंह, प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य लखवीर लक्खी, अनुराधा एरी, युवा मोर्चा के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलराम बबलू, पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णपाल शर्मा, कुटलैहड़ मंडल के अध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री मास्टर तरसेम शर्मा, चिंतपूर्णी के अध्यक्ष श्याम सिंह मिन्हास, महिला नेत्री उर्मिला चौधरी और अध्यक्ष राहुल देव शर्मा को समिति का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा समिति में जिला से कुल 60 सदस्य बनाए गए है।
समिति में सरकारी स्तर पर जिलाधीश ऊना सदस्य होंगे। सभी जिला स्तरीय अधिकारी इस समिति के सदस्य होंगे, जबकि अतिरिक्त उपायुक्त इस शिकायत निवारण समिति के सचिव का जिम्मा संभालेंगे। इसके इलावा गैर सरकारी सदस्यों में शंभू गोस्वामी, कुलदीप सिंह, नरेंद्र लठ्ठ, नर्बदा जसवाल, विनय, राजकुमार, केवल शर्मा, कमल नयन, जसविंद्र गोगा, जगजीत मनकोटिया, रविंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, गुरबक्श सिंह, अनूप राणा, यशपाल राणा, दर्शन सिंह, तृप्ता ठाकुर, कुलविंद्र राणा, चरन सिंह, सरिता चौधरी, कै. प्रीतम डढवाल, मनीष ठाकुर, कृष्ण पाल, वीरेंद्र पाल, ऊषा देवी, अंग्रेज शाह, युद्धवीर सिंह, पवन नंबरदार, दुर्योधन सिंह, रविंद्र कुमार, राकेश कुमार, कुसुमलता, निर्भय सिंह, मोहन लाल, दीपक जरियाल, शादीलाल शर्मा, भजन सिंह, अंबिका दत्त, सुरिंद्र भारद्वाज, सतीश ठाकुर, अविनाश मेनन, केसर सिंह, रमेश कुमार, सुरजीत सैनी, राहुल शर्मा, सतवीर सिंह और हरीश शर्मा शामिल हैं।
Comments