नाहन ब्यूरो:
हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक व पूर्व मंत्री रहे जुब्बल कोटखाई के विधायक नरेंद्र सिंह बरा गटा का कोरोना से पीजीआई में निधन हो गया है। उनकी मौत का दुखद समाचार सुनकर जिला सिरमौर भाजपा भी सकते में है। जिला सिरमौर भाजपा की ओर से अध्यक्ष विनय गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नरेंद्र सिंह बरागटा ईमानदार छवि के और प्रदेश में किसानों के सबसे लोकप्रिय नेता थे।
उन्होंने बताया कि सन 80 के दशक में उन्होंने किसानों के लिए बड़े सक्रिय आंदोलन किए। उसी दौरान अपर शिमला में किसानों की आवाज उठाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर नाहन सेंट्रल जेल में डाल दिया गया था। विनय गुप्ता ने बताया कि उस दौरान संगठन से जुड़े सिरमौर भाजपा नेताओं ने किसान नेता की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी दी थी। यही नहीं जब उन्हें जेल से रिहा किया गया था तो उन्हें सम्मान के साथ बाहर लेकर आए थे। विनय गुप्ता ने बताया कि वेब क्षेत्र के विकास और किसानों के हित के लिए अपनी सरकार से भी उलझ जाते थे।
उन्होंने बताया कि जनमंच की भूमिका में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सरकार के माध्यम से जो लाभ आम जनता को मिलना चाहिए और जनता की शिकायतों के निवारण के लिए जनमंच की तमाम रिपोर्ट पर वह बड़ी गंभीरता से कार्य किया करते थे। विनय गुप्ता ने बताया कि बिना केवल एक किसान नेता रहे हैं बल्कि एक बड़े अच्छे राजनीतिक सलाहकार भी थे। उन्होंने जिला सिरमौर भाजपा की ओर से गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे बड़ी क्षति बताया।
वहीँ जिला सिरमौर भाजपा उपाध्यक्ष आरआर शर्मा सचिव प्रीत मोहन प्रदीप विज निधि अग्रवाल सचिव जिला महामंत्री राजेंद्र ठाकुर, रेणुका भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा सिलाई मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान पांवटा साहिब अरविंद गुप्ता पच्छाद से सुरेंद्र नेहरू, जिला जनरल सेक्टरी भाजपा बलदेव कश्यप जिला सचिव भाजपा सतीश ठाकुर तो वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीनदयाल वर्मा ओम प्रकाश सैनी प्रतिभा कौशिक देवेंद्र अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष पावटा साहिब देवेंद्र चौधरी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश खपड़ा, कुलदीप राणा जिला भाजपा उपाध्यक्ष उधर एससी मोर्चा पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष रूप सिंह, भाजपा नेता नारायण सिंह, प्रताप तोमर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहीराम ठाकुर, जिला उपा अध्यक्ष बलवीर ठाकुर, पृथ्वी राज ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष साधु राम, रमेश चौधरी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
वही वरिष्ठ भाजपा नेता व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक नाहन विधायक रीना कश्यप पूर्व प्रत्याशी रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र बलवीर सिंह चौहान आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बरागटा के चले जाने से संगठन को एक बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र सिंह जमीन से जुड़े हुए एक किसान नेता थे जिन्होंने पूरा जीवन किसानों के लिए संघर्ष में बिताया है।