चन्द्रमोहन।ऊना:
दूसरों की रक्षा करने वाले जब खुद ही गलत हरकतें पर उतारू हो जाए, तो दूसरों को लेकर क्या उम्मीद की जा सकती है। बात कर रहे है जिला के एक पुलिस कर्मी की। जो पुलिस कर्मी एक महिला पुलिस कर्मी से पिछले दो तीन माह से अश्लील हरकत कर तंग कर रहा है।
महिला पुलिस कर्मी अपने साथी की हरकतों से तंग आकर पुलिस कर्मी की पत्नी (जो कि पुलिस कर्मी है) से भी शिकायत की, लेकिन पुलिस कर्मी हरकतों से बाज नहीं आया, ऐसे में महिला पुलिस कर्मी ने मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना ऊना में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पुलिस व महिला कर्मी एक ही स्थान पर पिछले काफी समय से तैनात है।
पुलिस को शिकायत में महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि तीन माह पहले अपने अंडरगार्मंट्स सुखाने के लिए बाहर डाले थे, तो साथी पुलिस कर्मी ने अंडरगार्मंट्स पर चित्रकारी की और अश्लील शब्द लिखे। इतना ही नहीं मोबाइल पर भी अश्लील बाते लिखता था। महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि पुलिस कर्मी की पत्नी भी उसी स्थान पर बतौर महिला पुलिस कर्मचारी है।
महिला पुलिस ने बताया कि मामले की शिकायत पत्नी ने भी कई बार की, लेकिन पुलिस कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताय कि मामले को लेकर शिकायत आई है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।