महेन्द्र बदरेल। रामपुर
रामपुर में विधायक नंदलाल के विरोध में उतरे कांग्रेस के एक खेमे को विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रोक दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है। जिसमें मनमुटाव होते रहते है। हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का हक है। लेकिन जिस तरह का गतिरोध रामपुर कांग्रेस में चल रहा था उसे समाप्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं जो मामला कांग्रेस के एक धड़े ने दुसरे पर दर्ज करवाया था उसे भी वापिस ले लिया गया है। ये बात विधायक विक्रमादित्य सिंह ने किसान बागवान विरोध रैली के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि रामपुर में मौजूदा विधायक नंदलाल एक स्वच्छ व ईमानदार छवि के नेता है। उन्होंने कहा कि इस वक्त कांग्रेस की लड़ाई भाजपा से है। ऐसे में रामपुर कांग्रेस को भी एकजुट रहने की जरूरत है। जिसके लिए सभी लोगों से बात हो चुकी है। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज के समय में भाजपा के कई नेता कांग्रेस की नीतियों में अपना विश्वास प्रकट कर रहे है। जिससे कांग्रेस और मजबूत होकर उभर रही है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ये समझने की जरूरत है कि अब हर कार्यकर्ता का एक ही मकसद होना चाहिए कि आगामी विस चुनाव में भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया जाए। जिसके लिए एकजुट होकर आगे बढऩा होगा। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कहा कि विधायक नंदलाल के नेतृत्व में कांग्रेस रामपुर में जीत दर्ज करेगी। वह चौथी बार रामपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।