ललित ठाकुर। पधर:
चौहारघाटी के युवा नेता वामन देव ठाकुर को फिर से द्रंग ब्लाक कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
वामन देव ठाकुर को पुन: पार्टी की कमान सौंपे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाई कमान का आभार जताते हुए उन्हें बधाई दी है। उधर, पार्टी की बागडोर हाथ में आने बाद वामन देव ठाकुर का गृह पंचायत सुधार में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव प्रेम सिंह ठाकुर, जोगिंदर गुलेरिया, केसर सिंह ठाकुर, श्याम लाल, फर्म देव, भगीरथ सकलानी, अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरोत्तम राम, ब्लाक अध्यक्ष कर्म चंद, अनुसूचित जनजाति विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरी सिंह यादव, ब्लाक अध्यक्ष रावण सिंह, सेवादल अध्यक्ष राम सिंह, नीलमणि, देवी सिंह, मीने राम, हरीश कुमार, किशोरी लाल, संजय शर्मा, उतरशाल से चंद्रमणि ठाकुर, हरि सिंह, रतन दास, शिव चंद, देवी सिंह, हेत राम, लेख राम ठाकुर, भूप सिंह धरवाल, कामेश्वर चौहान, सुरेंद्र ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, रति राम, विनोद कुमार,
धर्म सिंह, दलीप ठाकुर, ओम प्रकाश, चंद्रशेखर, टेक सिंह, लाल सिंह चावला, जालम सिंह कटारिया, सरदारी लाल, रणजीत सिंह, सोहन सिंह, घनश्याम यादव, मखौली राम, बेसर सिंह, युवा कांग्रेस द्रंग के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेशमा ठाकुर, निर्जला ठाकुर, तारा देवी, शांता देवी, मीडिया सयोंजक भीमसेन, जिला इंटक अध्यक्ष गिरधारी लाल भंगालिया, ग्राम पंचायत बरोट की प्रधान रंजना देवी, लपास पंचायत उप प्रधान रमेश चंद, वरधाण की प्रधान गंगी देवी, लटराण पंचायत प्रधान सावित्रा देवी,
धमच्याण पंचायत उप प्रधान नरेश ठाकुर, तरसवाण पंचायत प्रधान सुरेंद्रा देवी, उप प्रधान जय सिंह, सिल्हबुधाणी पंचायत प्रधान प्रेम सिंह, सुधार पंचायत उप प्रधान देश राज ठाकुर, कथोग पंचायत प्रधान, रोपा के प्रधान, बल्ह टिक्कर पंचायत प्रधान, झटिंगरी की प्रधान निर्मला देवी, उप प्रधान राम लाल, उरला पंचायत प्रधान रेखा देवी, डलाह पंचायत प्रधान केहर सिंह ठाकुर, उप प्रधान गोपाल सिंह,
कुन्नू पंचायत प्रधान प्रेम सिंह यादव, भड़वाहण पंचायत प्रधान जितेंद्र कमांडो, कुफरी के प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर का आभार जताते हुए वामन देव ठाकुर को बधाई दी है।
वामन देव ठाकुर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने भरोसा जताते हुए दूसरी मर्तबा जो जिमेवारी सौंपी है इसे बखूबी निभाया जाएगा। पार्टी संगठन को एकजुटता के सूत्र में पिरोते हुए मजबूत किया जाएगा। पंचायत स्तर पर पार्टी की नई कमेटियां बनाई जाएगी।