बैजनाथ। उपमंडल बैजनाथ के तहत पुलिस थाना बीड़ टीम द्वारा बुधवार देर सायं दो युवकों से 110 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान बाइक सवारों को पूछताछ के लिए रोका गया और तलाशी के दौरान 110 ग्राम चरस बरामद की गई।

थाना प्रभारी आदर्श बरियाल ने बताया कि दोनों युवकों को तीन दिन के पुलिस रिमांड में लिया गया है जिन्हें वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया। युवकों की पहचान पधर से रोहित और वीरेंद्र के रूप में हुई है, पुलिस द्वारा इस संदर्भ में गहनता से पूछताछ की जा रही है।








