पधर : ललित ठाकुर।
नई पेंशन योजना कर्मचारी महासंघ की बैठक रविवार को सामुदायिक भवन पधर में आयोजित हुई । जिसकी अध्यक्षता पधर ब्लॉक प्रधान कश्मीर सिंह ठाकुर ने की । कार्यकारिणी ने सर्व सहमति से यह निर्णय लिया की राज्य और जिला कार्यकारिणी के आदेशों अनुसार बैठक में निर्णय लिया है कि 23 फरवरी को मंडी में होने जा रही पदयात्रा में पधर ब्लॉक से लगभग 15 सदस्य भाग लेंगे l
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 3 मार्च को शिमला में प्रस्तावित धरना और विधानसभा घेराव के लिए पधर ब्लॉक से सभी कर्मचारी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे l इस धरने और घेराव प्रदर्शन में पधर ब्लॉक से लगभग 600 कर्मचारी भाग लेने जा रहे हैं l कार्यकारिणी ने प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की l इस मौके पर पधर ब्लाक के कर्मचारी उपस्थित रहे ।







