सरकार को मंजूरी के लिए भेजी फाइल, जल्द आएगा रिजल्ट
शिमला । प्रदेश के सरकारी स्कूलों को जल्द 194 शास्त्री शिक्षक मिलेंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने रिजल्ट की प्रक्रिया पूरी कर दी है। सरकार को मंजूरी के लिए फाइल भेजी है। बताया जा रहा है कि एक हफ्तें के भीतर शास्त्री शिक्षक भर्ती का रिजल्ट घोषित होगा। उसके बाद छात्र संख्या के आधार पर शास्त्री शिक्षकों को नियुक्ति दी जाएगी। तीन साल बाद शास्त्री शिक्षकों को बैचवाइज के आधार पर नियुक्ती मिलेगी।

आपको बता दे तो सरकार ने शास्त्री शिक्षक भर्ती की नियुक्ती के लिए शर्त रखी है कि एक क्लास में 10 से ज्यादा छात्र होने पर ही शास्त्री की नियुक्ति की जाएगी। आपको बता दे तो इससे पहले कोर्ट में शास्त्री शिक्षक भर्ती का मामला था।
कोर्ट में होने की वजह से शास्त्री भर्ती रूकी हुई थी। हांलाकि अब इस पर अदालत ने कहा कि इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अब 2013 से 2015 बैच के आधार पर शास्त्री के पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी कर जल्द इसी माह रिजल्ट घोषित किया जाएगा।









