हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला : प्रदेश में 2 और 3 नवंबर से मौसम के खराब होने का अनुमान है। इस दौरान प्रदेश के निचले क्षेत्रों में जहां बारिश की संभावना जताई जा रही है, तो वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1 नवंबर को भी उच्च पवर्तीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। हालांकि निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस दिन मौसम साफ रहेगा। इसके बाद प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम साफ बना रहा।
दिनभर धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा। जबकि सुबह और शाम के समय लोगों को रुखी ठंड का झेलनी पड़ रही है। बुधवार को लाहौल स्पीति के केलंग में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बरठीं में सबसे अधिक तामपान दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।