बंगाणा में हुई बैठक के दौरान लिया गया फैसला, कार्यकारिणी भंग
अजय शर्मा, बंगाणा। मंहगाई पर दिल्ली में होने जा रही देश बचाओ रैली में हिस्सा लेने को कुटलैहड़ से 200 से अधिक कार्यकर्ता जाएंगे। यह निर्णय मंगलवार को बंगाणा विश्राम गृह में हुई कुटलैहड़ युवा कांग्रेस की बैठक में बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता कुटलैहड़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नीरज ठाकुर की।
जबकि बैठक में विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जगदेव गागा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनिंद्र डिंपल कटोच, प्रदेश महासचिव चंदन राणा, विशाल शर्मा और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव विवेक शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कुटलैहड़ युवा कांग्रेस कार्यकारिणी जिसमें अध्यक्ष पद को छोडकऱ नई कार्यकारिणी गठित करने के आदेश भी दिए गए। मंहगाई पर चिंता जताते हुए हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जगदेव गागा ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश प्रति दिन गर्त में गिरता जा रहा है।
मंहगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। जो चिंता का विषय है। इस मुद्दे को लेकर 14 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय रैली आयोजित हो रही है। उसके लिए अलग-अलग विस क्षेत्रों में बैठकें कर रणनीतियां बनाई जा रही हैं। साथ ही युवा कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर कुटलैहड़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज ठाकुर, अखिल अग्रिहोत्री, करण ठाकुर, निखिल, धीरज शर्मा, साहिल, दीपक, अभिषेक, सुमित शर्मा, निखिल, राहुल, नितिन, अक्षय, सौरव, अरनव समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।