धर्मचंद वर्मा। मंडी
जिला कांग्रेस मंडी द्वारा शनिवार को मंडी शहर में किसानों के आंदोलन के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन काग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में किया गया। प्रदर्शन के उपरांत डीसी मंडी के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भी भेजा गया। जिसमें तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेने की गुहार लगाई गई। इस प्रदर्शन में मंडी जिला के सभी दस विधान सभा क्षेत्रों से कांग्रेसजनों ने भारी उपस्थिति दर्ज की। इस प्रदर्शन में सभी वर्गों और कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसमें लगभग 4000 कांग्रेस कार्यकर्ता व जिला और ब्लॉक कांग्रेस व अग्रणी संगठनों के लोग शामिल हुए।
किसानों की मांगों के समर्थन व बढ़ती मंहगाई के खिलाफ लगभग शहर में 9 किलो मीटर लंबा प्रदर्शन पूरे जोश के साथ शहर के सभी वार्डों में निकाला गया। प्रदर्शन से कांग्रेस में नई जान आ गई है। इससे विरोधी दल सकते में आ गए हैं। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री मनसा राम, प्रदेश कांग्रेस महासचिव चेत राम, कांग्रेस प्रदेश सचिव चंद्रशेखर ठाकुर, चंपा ठाकुर, जीवन ठाकुर, लाल सिंह, कौशल, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सेन, हरेंद्र सेन, जिला महासचिव प्रेम सिंह ठाकुर, शशि शर्मा, पुष्पराज शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकु चंदेल, जिला युवा अध्यक्ष तरूण ठाकुर, प्रेम लाल गुड्डू, लाभ सिंह, वाईपी कपूर, सीमा चंदेल, उपेंद्र ठाकुर, मनीष शर्मा, सरदार सुखनिधान सिंह, दिनेश शर्मा, वीना शर्मा, जोगिंद्र गुलेरिया, ज्योति ठाकुर व सभी ब्लॉक अध्यक्ष व जिला कांग्रेस व सभी अग्रणी संगठनों के अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुए।