Thursday, May 14, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home इंडिया

अविनाश अपील के बाद 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में

surinder thakur by surinder thakur
October 2, 2019
in इंडिया
0
World athletics championship

अविनाश अपील के बाद 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

 भाला फेंक में अनु आठवें स्थान पर

दोहा: भारत के अविनाश साब्ले ने नाटकीय हालात में यहां विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई जबकि अनु रानी क्वालीफाइंग दौर की शानदार फार्म को फाइनल में दोहराने में नाकाम रही और महिला भाला फेंक स्पर्धा में आठवें स्थान पर रहीं।

महाराष्ट्र के मांडवा के 25 साल के साब्ले विश्व चैंपियनशिप की ट्रैक स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी हैं। अविनाश पहले दौर की हीट में नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने के बावजूद शुरुआत में पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे थे लेकिन इसके बाद भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने विरोध किया कि दौड़ के दौरान अन्य धावकों ने उनका रास्ता रोका जिसके बाद उन्हें फाइनल में जगह दी गई।

अविनाश ने हीट में आठ मिनट 25 .23 सेकेंड के समय के साथ आठ मिनट 28 .94 सेकेंड के अपने ही राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार किया। वह तीसरी हीट में सातवें और दौड़ में हिस्सा ले रहे कुल 44 धावकों में 20वें स्थान पर रहे। स्पर्धा के दौरान हालांकि दो बार ऐसी घटनाएं हुई जब उनके रास्ते में अवरोध हुआ।

Related posts

हथियार और नशा तस्करी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और हेरोइन बरामद

हथियार और नशा तस्करी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और हेरोइन बरामद

March 15, 2026

संसद हमले की बरसी: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

December 13, 2025

एएफआई ने बाद में अपील दायर करते हुए दावा किया कि अविनाश का रास्ता अन्य धावकों ने रोका और साथ ही आग्रह किया कि उन्हें फाइनल में जगह दी जाए। एक घंटे बाद स्पर्धा के रैफरी वीडियो फुटेज देखने के बाद सहमत हुए कि दो मौकों पर अविनाश के रास्ते में अवरोध हुआ। नियम 163 .2 (अवरोध होना) के तहत भारत के विरोध को स्वीकार किया गया और अविनाश को फाइनल में जगह मिली।

एएफआई के नीति आयोग के अध्यक्ष ललित भनोट ने बताया, हमने अपील दायर की और हमें अनुकूल फैसला मिला। इसलिए अविनाश फाइनल में है, उसे फाइनल में जगह बनाने वाले खिलाडय़िों में जगह दी गई है। साब्ले के स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन शुक्रवार को होने वाले फाइनल में उन्हें 16वें प्रतिस्पर्धी के रूप में जगह दी गई। प्रत्एक हीट में शीर्ष पर रहने वाले तीन धावकों और फिर अगले छह सबसे तेज धावकों ने फाइनल में जगह बनाई।

दोनों ही घटनाएं जूनियर विश्व चैंपियन इथोपिया के ताकेले निगाटे से जुड़ी थी। पहली घटना में साब्ले को एक अन्य प्रतिस्पर्धी के ऊपर से कूदना पड़ा क्योंकि चार-पांच धावक एक दूसरे के ऊपर गिर गए थे। रेस के दौरान ही निगाटे साब्ले के सामने एक अवरोध से टकरा गए जिसके बाद भारतीय धावक को इस अवरोध पर चढ़कर जाना पड़ा और उन्होंने अहम समय गंवाया।

दो बार धीमा होने के बावजूद 24 साल के साब्ले ने अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में तीन सेकेंड से अधिक समय का सुधार किया। उन्होंने इसी साल मार्च में फेडरेशन कप के दौरान आठ मिनट 28 .94 सेकेंड का समय लिया था। साब्ले ने अप्रैल में इसी ट्रैक पर एशियाई चैंपियनशिप के दौरान आठ मिनट 30.19 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया था।

दूसरी तरफ सोमवार को क्वालीफाइंग में 62 .43 मीटर के प्रयास के साथ अपना ही राष्ट्रीय रिकार्ड तोडऩे वाली अनु फाइनल में मंगलवार को 61 . 12 मीटर का ही सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर सकी। अनु ने 59 .25 मीटर के प्रयास के साथ शुरुआत की और फिर यह 27 साल की एथलीट 61.12 मीटर और 60.20 मीटर के प्रयास से शीर्ष आठ में शामिल रही जिससे उन्हें तीन और थ्रो मिले। अनु हालांकि अगले तीन प्रयास में 60.40 मीटर, 58.49 मीटर और 57.93 मीटर की दूरी ही तय कर सकीं और 12 खिलाडय़िों के फाइनल में आठवें स्थान पर रहीं।

राष्ट्रमंडल खेल 2018 की रजत पदक विजेता केल्सी ली बार्बर ने 66 .56 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन की एशियाई खेलों की चैंपियन ल्यू शियिंग और उनकी हमवतन एशियाई चैंपियन ल्यू हुई हुई ने 65 .88 मीटर और 65 .49 मीटर के प्रयास के साथ क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। मेरठ के समीप बादल गांव की रहने वाले अनु भले ही फाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रही लेकिन इस प्रतियोगिता के दौरान वह विश्व चैंपियनशिप की महिला भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय बनीं।

अनु ने स्पर्धा के बाद कहा, मैंने कुछ तकनीकी गलतियां की और मैं इन पर काम करूंगी और उम्मीद करती हूं कि बेहतर प्रदर्शन करूंगी। मैं ओलंपिक के लिए अब तक क्वालीफाई नहीं कर पाई हूं।

मैं उम्मीद करती हूं कि अपनी तकनीकी खामियों में सुधार कर पाऊंगी और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर पाऊंगी जिसके लिए मुझे 64 मीटर थ्रो करनी होगी। उन्होंने कहा, यूरोप में ट्रेनिंग से काफी फायदा मिला, विशेषकर चेक गणराज्य में ट्रेनिंग से जहां मुझे शीर्ष खिलाडय़िों के साथ प्रतिस्पर्धा के काफी मौके मिले और मुझे काफी अनुभव भी मिला। उवे हान के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग से भी काफी कुछ सीखने में मदद मिली।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: World athletics championship
Previous Post

चार प्रवासीयों को ट्रक ने कुचला, मौके पर दो की मौत

Next Post

सोलन में कुत्तों को जहर देने वालों पर होगी एफआईआर-सतीश बैरी

Next Post
Animal and Badgers Lover Association

सोलन में कुत्तों को जहर देने वालों पर होगी एफआईआर-सतीश बैरी

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

हिमाचल में पंचायत चुनाव की आहट – इस महीने के अंत तक जारी हो सकता है शेड्यूल

6 months ago
शिमला में सेब ढुलाई की दरें तय, अधिक शुल्क वसूलने पर होगी कानूनी कार्रवाई

शिमला में सेब ढुलाई की दरें तय, अधिक शुल्क वसूलने पर होगी कानूनी कार्रवाई

10 months ago
प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान हो रहे लाभान्वित: राजिंद्र गर्ग

प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान हो रहे लाभान्वित: राजिंद्र गर्ग

5 years ago
‘वंदे मातरम’…. जो बना स्वतंत्रता संग्राम का नारा- देशभक्ति की आत्मा को समझना ज़रूरी

‘वंदे मातरम’…. जो बना स्वतंत्रता संग्राम का नारा- देशभक्ति की आत्मा को समझना ज़रूरी

6 months ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Green Vegetables Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies Nahan Patients Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • जोगिंद्रनगर में टैंपो की चपेट में आने से छात्रा की मौत, घटना सीसीटीवी में कैद
    • मंडी : 700 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; 2 लोगों की मौत, 2 घायल
    • हरियाणा में युवती की हत्या, हिमाचल की कोलर पंचायत के जंगल में जलाया शव

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    जोगिंद्रनगर में टैंपो की चपेट में आने से छात्रा की मौत, घटना सीसीटीवी में कैद

    जोगिंद्रनगर में टैंपो की चपेट में आने से छात्रा की मौत, घटना सीसीटीवी में कैद

    May 14, 2026
    मंडी : 700 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; 2 लोगों की मौत, 2 घायल

    मंडी : 700 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; 2 लोगों की मौत, 2 घायल

    May 14, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In