जय प्रकाश। संगड़ाह
विकास खंड संगड़ाह में अब 41 की जगह 44 पंचायतें होंगी। दरअसल हाल ही में प्रदेश सरकार अथवा पंचायती राज विभाग द्वारा ब्लॉक में पुन्नरधार, छोऊभोगर व भावण-कढिय़ाना नामक नई पंचायतों का गठन किया गया है।
करीब एक लाख की आबादी वाले विकास खंड संगड़ाह में उपायुक्त सिरमौर की प्रस्तावना व तय मापदंडों के अनुसार उक्त पंचायतों का पुनर्गठन किया गया। भावण-कढिय़ाणा पंचायत संबंधी सूचना सोमवार को जारी हुई है। क्षेत्र के भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी राजेश शर्मा, मनोज ठाकुर, अनिल, चमन लाल व विजेंद्र शर्मा आदि ने उक्त पंचायतों के पुनर्गठन के लिए मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री तथा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता बलबीर चौहान का धन्यवाद किया।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलबीर चौहान ने बताया कि इन पंचायतों के अलावा विकास खंड संगड़ाह की चोकर पंचायत से बांदल को अलग करने के प्रयास जारी हैं तथा यदि निर्धारित मापदंड पूरे हुए तो एक और नई पंचायत गठित होगी। नई पंचायतों के गठन से क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होगी।