हिमाचल दस्तक शिमला
करसोग उपमंडल में एक व्यक्ति के आग में झुलसने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक करसोग मुख्यालय के समीप न्यारा गांव में वीरवार सुबह दूनी चंद पुत्र वीर सिंह गांव लटाग डाकखाना रुमनी तहसील थुनाग का रहने वाला व्यक्ति गैस से फैली आग में बुरी तरह झुलस गया।
जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग ले जाया गया, लेकिन यहां व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल रैफर किया गया है। इसकी सूचना दुनी चंद के परिवार के सदस्यों को भी दी गई है। बताया जा रहा है कि दुनी चंद करसोग में केंटीन चलाता है। उक्त व्यक्ति ने गैस एजेंसी के समीप ही एक मकान में कमरा किराए पर लिया है। यहां बुधवार रात को कमरे में सोने के बाद दूनी चंद ने सुबह सो कर उठते ही गैस जलाने के लिए माचिस की तिल्ली सुलगाई तो कमरे एक दम से आग फेल गई। इस दौरान दुनी चंद आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। कमरे में लगे खिड़कियों के शीशे भी टूट कर बिखरे गए।
हादसे की सूचना तुंरत प्रभाव से थाना करसोग को दी गई। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस के टीम के खुद स्पॉट पर गए थे। जहां पाया गया कि गैस लिक होने की वजह से कमरे में फैली आग में दुनी चंद नाम का व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग ले जाया गया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उक्त व्यक्ति को आईजीएमसी रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।