चंद्र ठाकुर। नाहन
भाजपा नाहन मंडल द्वारा रविवार को हिंदू आश्रम नाहन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा की अनूठी पहल के अंतर्गत पीएम नरेंद्र मोदी के 70वें जन्म दिवस पर 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
युवा मोर्चा मंडलाध्यक्ष अभिषेक चौहान ने अपनी टीम के साथ इस शिविर को कामयाब किया। युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा ने इस आयोजन को अत्यंत सफल बताया।
भाजपा मंडलाध्यक्ष नाहन प्रताप ठाकुर के मार्गदर्शन में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा को बधाई दी व रक्तदानियों का आभार व्यक्त किया।