बुधवार सुबह जोगिंदर नगर उपमंडल की जलपेहड़ पंचायत की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मकान की लेंटर से गिरने की घटना पेश आई है। जानकारी के अनुसार जलपेहड़ गांव की लखनऊ देवी अपने मकान के लेंटर पर बैठी थी जब उन्हें अचानक से चक्कर आ गया और वह मकान के लेंटर से नीचे गिर पड़ी। जिस कारण उन्हें सर और कान पर चोटें आई। जिसके बाद परिवार जनों द्वारा उन्हें सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर ले जाया गया। जहां पर उनको प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में होने के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।