हिमाचल दस्तक, अमित सूद। जोगिंद्रनगर
हाल ही में पुलिस भर्ती मंडी, कुल्लू, चंबा और शिमला जिला के घोषित हुए परिणाम में चाणक्य अकादमी के 8 बच्चों का सेलेक्शन हुआ है। जिनमे 5 बच्चों ने अकादमी में आकर पढ़ाई की थी और 3 बच्चों ने अकैडमी स्टडी नोट्स व ऑनलाइन मॉक टेस्ट के माध्यम से पढ़ाई की थी। अकादमी निदेशक सपना काजलेट ने बताया कि सफल होने वाले बच्चों में गौरव ठाकुर बरधान, अमित ठाकुर बोचिंग, योग राज चंबा, विशाल मंडी व साहिल ने अकादमी में पढ़ाई की थी व अक्षय शिमला, सुरेश कुल्लू और दिनेश मंडी ऑनलाइन मोक टेस्ट और नोटस को पढऩे के बाद सफल हुए।
सफल होने वाले सभी बच्चों को अकादमी स्टाफ और मैनेजमेंट ने शुभकामनाएं दी व उनके सुनहरे भविष्य की कामना की है। काजलेट ने बताया कि बहुत कम समय में अकादमी की बुक्स व ऑनलाइन मॉक टेस्ट को पूरे हिमाचल में काफी सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे भारत से 800 से अधिक लोग अकैडमी के साथ जुड़ कर ऑनलाइन टेस्ट की तैयारी कर रहे हैं।
अकादमी निर्देशिका सपना काजलेट ने कहा कि पुलिस भर्ती का अभी जिला कांगड़ा का साक्षात्कार का परिणाम आना बाकी हैं। जिसमें अकादमी को 3-4 और बच्चों की पुलिस में भर्ती होने की उम्मीद हैं। उन्होंने कहा कि जो विद्याथी परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, उनको निराश होने की जरुरत नहीं है। अकादमी ऐसे बच्चों के लिए 2 महीनों का पटवारी और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए क्रैश कोर्स शुरु कर रही है, जिसका सभी विद्यार्थी लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि नवंबर माह में होने वाली मंडी और जिला कांगड़ा की आर्मी भर्ती में अकादमी द्वारा 50 से अधिक बच्चों का सेना में भर्ती करवाने का लक्ष्य रखा गया है।