हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने नशे को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नशे के कारोबार में संलिप्त 80 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। जिसके तहत इन्हें सरकारी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। नशा तस्करी में जुड़े 1214 लोगों की अवैध संपत्तियों का भी पता लगाया गया है। और अतिक्रमण के 70 मामलों में कार्रवाई भी की गई है।
अपने कार्यकाल के दौरान वर्तमान सरकार में छह हजार से अधिक एनडीपीएस के मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य सरकार ने नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए साल 2024 में पिट-एनडीपीएस के तहत कानून को अमत में लाया गया है।
इसमें करीब 41 डिटेंशन ऑर्डर जारी किए गए हैं, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सिंथेटिक ड्रग्स यानी चिट्टे के मामले बढ़ रहे हैं।
वार्ड स्तर पर हो रही नशा तस्करों की मैपिंग
हिमाचल सरकार इस कदर नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है कि वार्ड स्तर पर नशा तस्करों की मैपिंग हो रही है। इस मैपिंग के जरीये तस्करों का पता लगाया जा रहा है और उन्हें पकड़ा जा रहा है। इसी मैपिंग के तहत तीन क्षेत्रों लाल, पीले और हरे क्षेत्रों में वर्गीकृत किया जा रहा है। यानी की जिस वार्ड में कोई नशा तस्करी या नशा करने वाला नहीं है तो उसे हरे रंग में वर्गीकृत किया गया है। कम नशा करने वाले वार्डों को पीले और ज्यादा नशा करने वाले वार्डों को लाल रंग में रखा गया है। एसटीएफ में धर्मशाला, मंडी और परवाणु को शामिल करके ऊना, कुल्लू, बद्दी और सिरमौर जैसे क्षेत्रों के तहत 13 पुलिस थाने लाए गए हैं।
“सरकार ने नशे में लिप्त सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए 80 कर्मचारियों को बर्खास्त कर एक स्पष्ट संदेश दिया है। यह कार्रवाई प्रशासन में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने, भ्रष्टाचार और गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने, और अन्य कर्मचारियों को सतर्क करने के उद्देश्य से की गई है। सरकार की यह सख्ती यह दर्शाती है कि सरकारी कार्यालयों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”