लडभड़ोल से सुधीर शर्मा
जोगिंदरनगर-सरकाघाट राज्य मार्ग में मकरीडी के समीप एक बलेरो गाड़ी 100 से अधिक गहरी खाई में गिरने से 4 लोगों का घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना उस समय घटी जब एक बलोरो गाड़ी न एचपी29बी3222 लांगणा से नेरी होते हुए जोगिन्दरनगर की ओर जा रही थीं, तो शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे मकरीडी के समीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट से ज्यादा गहरी खाई में जा गिरी, इसमें 4 लोग सवार थे। जो दुर्घटना में घायल हो गए।
उपतहसील मकरीडी के नायब तहसीलदार जगदीश चंद ने घटना का पता लगते ही तुरंत प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ मौके का दौरा किया और जहां प्रशासनिक अधिकारियों मैं घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए पीएचसी मकरीडी में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि वाहन में सवार चार व्यक्ति जिनमें गोपाल सिंह पुत्र केदारनाथ 60 वर्षीय सीमा देवी पत्नी आयुष 30 वर्षीय पुत्री आयुष 5 वर्षीय जोकि लांगणा समौण के निवासी हैं।
जबकि चालक कालिदास पुत्र चुन्नीलाल निवासी अलमरा के रूप में हुई हैं।जबकि सीमा व उसकी पुत्री मकरीडी पीएचसी में उपचारधीन हैं।वही गोपाल और कालिदास को 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए जोगिन्दरनगर हस्पताल रैफर किया गया हैं।मामलें की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकिन्दर नेगी ने बताया कि मामलें की छानबीन की जा रही हैं।