कांगडा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लम्बागांव थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने टांडा मेडिकल कॉलेज में एक बच्ची को जन्म दिया। लड़की की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जो पेशे से चालक है और लड़की की मां का भाई बताया जा रहा है।
जानकारी की अनुसार नाबालिग की उम्र 15 वर्ष है और आरोपी लड़की की मां का भाई और पेशे से चालक बताया जा रहा है वहीं पुलिस की कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है और एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने मामले की पुष्टि की है।
ऐसे मामलों में पुलिस और प्रशासन की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं। नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म और गर्भधारण के मामलों में समाज और कानून दोनों को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।





