मंडी, 31 जुलाई। मंडी जिले में एक और बस हादसा गुरूवार को पेश आया है जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। घायलों में छह महिलाएं शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिले के गोहर उपमंडल के तहत आने वाली नाचन विधानसभा क्षेत्र की ज्यूणी घाटी में बाढ़ू से जहल चलने वाली निजी शीतला बस तुन्ना के पास चानणी नाला में सड़क से फिसल कर लगभग 150 फीट नीचे जा गिरी। उस समय बस में 9 लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें 3 पुरूष व 6 महिलाएं थी। मरने वाली महिला निर्मला निवासी नौण बताई जा रही है।






