हादसे की शिकार लड़की बताई जा रही रजिंडू की
साहो। ग्राम पंचायत रजिन्डू के रजोला गांव में घास काटने गई लड़की के ऊपर पत्थर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू लाया गया। लड़की का नाम समीना सुपुत्री हुसैन अली गांव रेजोल ग्राम पंचायत रजिन्डू जिसकी उम्र करीब 17 साल बताई गई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।
बताया जा रहा है कि जब लड़की अपने परिवार के समेत घासनी में घास काट रही थी। ऐन मौके पर ऊपर से पत्थर उसके ऊपर आ गिरा, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में गहरी चोटें आई हुई थी। बहरहाल, उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो लाया गया। उपचार के दौरान वह गंभीर चोटों को सहन न कर सकी, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई ।
इसकी पुष्टि ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान हाकम सिंह ने भी की है। उन्होंने बताया कि जब लड़की अपने परिवार समेत घास काट रही थी अचानक ऊपर से उसके ऊपर पत्थर आकर गिर गया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल लड़की को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू लाया गया, यहां पर उसकी मृत्यु हो गई।