कांगड़ा। हिमाचल में कल दिवाली की रात में खुशियों के बीच एक दुखद घटना निकलकर सामने आई है। बता दें कि कांगड़ा जिले के उपमंडल देहरा के पास डोहग प्लोटी पंचायत के एक घर में मातम पसर गया। दरअसल, सोमवार रात यहां 27 वर्षीय विवाहित स्मृति पत्नी वरुण कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्मृति की ढाई साल की बेटी है, जो अब मां के साये से महरूम हो गई है।
ससुराल पक्ष का कहना है कि स्मृति रात को अपनी बेटी के साथ ऊपर वाले कमरे में सोई थी। सुबह जब सास ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकी मिली। लेकिन इस मामले को लेकर मायका पक्ष का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। आरोप है कि कमरा अंदर से बंद नहीं था और पुलिस व मायका पक्ष के पहुंचने से पहले ही शव नीचे उतार लिया गया, जिससे शक और गहरा गया।
वहीं इस मामले को लेकर मृतका के पिता मदन लाल ने आरोप लगाया कि हमारा दामाद वरुण नशे का आदी था और नशे की हालत में अक्सर स्मृति को पीटता था। उन्होंने कहा कि घटना वाली रात भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह हादसा हुआ। पिता का आरोप है कि यह हत्या है और इसे आत्महत्या करार देने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही हरिपुर थाना पुलिस और रानीताल चौकी की टीम रात करीब डेढ़ बजे मौके पर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने तक शव नीचे उतारा जा चुका था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जबकि डीएसपी देहरा शुमायला चौधरी ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभाली। वहीं शव को सिविल अस्पताल देहरा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अंतिम संस्कार से पहले मायके पक्ष का हंगामा
बता दें कि पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव लाया गया तो मायका पक्ष के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया और पति, सास और ससुर की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने कहा—“जब तक तीनों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।” इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया, तब जाकर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं मायके वालों ने पंचायत प्रधान पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। मायका पक्ष का कहना है कि उनके साथ धक्का-मुक्की की गई है। उन्होंने पुलिस को शिकायत लिखकर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, दुसरी ओर प्रधान का कहना है कि “यह आरोप बेबुनियाद हैं। जब शव नीचे उतारा गया, तब स्मृति में हल्की सांसें चल रहीं थीं। उसके पति वरुण ने सीपीआर भी देने का कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मैंने सिर्फ मानवता के नाते मदद की थी।”
वहीं इस मामले में डीएसपी देहरा शुमायला चौधरी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी तब शव नीचे पड़ा हुआ था और पास में चुन्नी का टूटा फंदा मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पति, सास और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है ओर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।
Ap ye kese bol skte h ki ye arrop vebuniyadi hain
Apne kya Francisco report dekhi ya fir postmartem reports apke pas aa gyi
Apke channel ne kisne pese liye panchayat pardhan Poonam Parmar ya ladke ke ghr balon se.
Ap ye kese bol skte h ki ye arrop vebuniyadi hain
Apne kya Francisco report dekhi ya fir postmartem reports apke pas aa gyi
Apke channel ne kisne pese liye panchayat pardhan Poonam Parmar ya ladke ke ghr balon se.
Vaneet Thakur
Rajiana