शिमला। राजधानी शिमला में एक क्षेत्र की युवती के साथ दो वर्षों तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर वादा तोडक़र जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने महिला पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के अनुसार पीडि़ता की शिमला निवासी साहिल वर्मा के साथ जान-पहचान थी।
पहले बातचीत और फिर दोस्ती के नाम पर युवक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि साहिल वर्मा ने उसे शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। जब शादी का समय आया तो आरोपी मुकर गया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर न्यू शिमला पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 व 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।