हिमाचल दस्तक ब्यूरो। सोलन : सोलन से सटे क्षेत्र रबौण में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। मृतक युवक की पहचान अंकुश के रुप में हुई है। युवक राजगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है।
युवक रबौण में अपने मौसा के घर में रहता था। हालांकि अंकुश ने यह क्यों किया, इस बारे में किसी को भी कुछ पता नहीं है। इसकी सूचना पुलिस विभाग को परिजनों द्वारा दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग का एक दल मौके पर पहुंचा। मामले की पुष्टि सोलन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है।