आनी। आनी पुलिस ने पंचायत चुनावों के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 234 ग्राम चरस बरामद की है। डीएसपी आनी राजीव मेहता से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को लुहरी मोड़ में नाकाबंदी के दौरान आनी की ओर से लुहरी की तरफ जा रही काले रंग की कार नंबर एचपी 95-3049 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड में रखी एक नीले रंग की गांठ लगी थैली से 234 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर गाड़ी में सवार गौरव ठाकुर पुत्र राजेंद्र ठाकुर निवासी गांव खटकर, डाकघर फराल, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला उम्र 32 वर्ष तथा दीपक पुत्र किरण निवासी गांव नाग, डाकघर शिवान, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला उम्र 31 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू मदन लाल ने पुष्टि करते हुए मामले में पुलिस थाना आनी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।








