Sunday, July 12, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home इंडिया

आरे कॉलोनी : न्यायालय ने पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक

surinder thakur by surinder thakur
October 7, 2019
in इंडिया
0
Aarey Colony: Court prohibits felling of trees, next hearing on October 21

आरे कॉलोनी : न्यायालय ने पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक, अगली सुनवाई 21 अक्तूबर को

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने मुंबई की आरे कॉलोनी में मेट्रो ट्रेन के डिब्बों का शेड बनाने के लिए और पेड़ काटे जाने पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने स्वीकार किया कि जितने पेड़ काटने की आवश्यकता थी, पहले ही उनकी कटाई की जा चुकी है।

पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग करते हुए कानून के छात्र रिषभ रंजन ने प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को एक पत्र लिखा था। उच्चतम न्यायालय ने इस पत्र पर स्वत: संज्ञान लिया और विशेष पीठ का गठन किया था। उसी पीठ ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। दशहरा के अवसर पर न्यायालय में एक सप्ताह का अवकाश है। बंबई उच्च न्यायालय ने चार अक्टूबर को आरे कॉलोनी को वन घोषित करने से इनकार कर दिया और मेट्रो शेड स्थापित करने के लिए हरित क्षेत्र में 2,600 से अधिक पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के मुंबई नगर निगम के फैसले को खारिज करने से इनकार कर दिया।

हरित कार्यकताओं और स्थानीय निवासियों ने पेड़ों की कटाई का विरोध किया है। फैसले को चुनौती देने वाली गैर सरकारी संगठनों और कार्यकर्ताओं की चार याचिकाओं को उच्च न्यायालय द्वारा खारिज करने के कुछ घंटों बाद मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने पेड़ों की कटाई शुरू कर दी थी। इसको लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। पेड़ों की कटाई के दौरान कथित रूप से बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में 29 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय अदालत से जमानत मिलने के बाद उन्हें सोमवार सुबह जेल से रिहा कर दिया गया।

Related posts

हथियार और नशा तस्करी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और हेरोइन बरामद

हथियार और नशा तस्करी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और हेरोइन बरामद

March 15, 2026

संसद हमले की बरसी: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

December 13, 2025

महाराष्ट्र और मुंबई के नागरिक निकाय की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की विशेष पीठ के समक्ष कहा कि मेट्रो शेड के लिए जितनी पेड़ों की कटाई करनी थी, वह पहले ही की जा चुकी है और वे और पेड़ नहीं काटेंगे। पीठ ने कहा, हम इसका फैसला करेंगे। अब और पेड़ नहीं काटें। पीठ ने सुनवाई की अगली तारीख तक यथास्थिति बनाए रखने को कहा। पीठ ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य की ओर से पेश तुषार मेहता, सॉलिसिटर जनरल ने कहा है कि सुनवाई की अगली तारीख तक और पेड़ नहीं काटे जाएंगे। इस स्थिति में यह बयान काफी उचित है।

इस मामले में अगली सुनवाई 21 अक्टूबर को होगी। विपक्षी राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया लेकिन कहा कि महाराष्ट्र सरकार का यह मानना चिंताजनक बात है कि जरूरी पेड़ों की कटाई पहले ही की चुकी है। शिवसेना ने कहा कि अदालत का आदेश पर्यावरणविदों के लिए नैतिक जीत है। शिवसेना की प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने कहा कि आरे क्षेत्र को जंगल नहीं घोषित करना सरकार की गलती थी और अफसोस जताया कि दो दिनों में करीब 2100 पेड़ काट दिए गए। विधान पार्षद ने कहा, आरे में यथास्थिति बनाए रखने का उच्चतम न्यायालय का निर्देश परियोजना का विरोध कर रहे पर्यावरणविदों और मुंबई के बाशिंदों की नैतिक जीत है।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: Aarey Colony
Previous Post

गंभीर का वनडे और टी20 करियर मैंने समाप्त किया : इरफान

Next Post

सूर्पनखा की काटी नाक, रावण ले गया सीता को

Next Post
ravana-took-sita

सूर्पनखा की काटी नाक, रावण ले गया सीता को

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

चिम्बलहार में पावरलिफ्टिंग का शिखर छूता ‘व्हाइट गोल्ड जिम’, 7 पदक जीत दिखाया अपना दम

चिम्बलहार में पावरलिफ्टिंग का शिखर छूता ‘व्हाइट गोल्ड जिम’, 7 पदक जीत दिखाया अपना दम

12 months ago
The main door of the house with a sanitizer made from his own talent

अपने ही हुनर से बना डाला अपने घर पर सेनेटाइजर से घर का मुख्य द्वार

6 years ago
सरकारी बैंकों का मेगा मर्जर प्लान: कौन से बैंक होंगे प्राइवेट और किनका होगा विलय

सरकारी बैंकों का मेगा मर्जर प्लान: कौन से बैंक होंगे प्राइवेट और किनका होगा विलय

9 months ago
नियुक्ति तिथि से सेवाकाल में जुड़े अनुबंधकाल

नियुक्ति तिथि से सेवाकाल में जुड़े अनुबंधकाल

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news himachal news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies Nahan NDPS Act Patients police investigation Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • अमृतसर में 8.378 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार
    • प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू
    • लैब टेक्नीशियन, ओटीए और रेडियोग्राफर के पदों में वृद्धि, 25 तक कर सकते हैं आवेदन

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    अमृतसर में 8.378 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार

    अमृतसर में 8.378 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार

    July 10, 2026
    प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू

    प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू

    July 10, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In