ललित ठाकुर।पधर
जेबीटी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर के अनुमोदन से प्रदेश महासचिव मोहित ठाकुर ने जेबीटी/डीएलएड प्रदेश कार्यकारिणी को पुन: गठित किया है। जेबीटी संघ ने इसके लिए गूगल ऑनलाइन फॉर्म भी जारी किया था, जिसमें 158 जेबीटी प्रशिक्षुओं ने आवेदन किया था। इनमें से 74 कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में शामिल कर संघ में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक जमवाल, वरिष्ठ सचिव घनश्याम, मीडिया समन्वयक कनिका महाजन, सोशल मीडिया समन्वयक ओंकार ठाकुर, कोषाध्यक्ष नमिता कसवाल व महिला विंग की कमान पल्लवी को सौंपी गई है।
आगे की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा, वीरेश ठाकुर, रवि नेगी, अभिषेक मोहम्मद को सदस्य बनाया है। संघ में अन्य 12 उपप्रधान, 13 सचिव, 13 सह सचिव, 17 उप समन्वयक व 9 सलाहकार भी चुने गए। यह जानकारी संघ के प्रेस समन्वयक कनिका महाजन ने दी।