धर्मशाला। धर्मशाला विधानसभा सत्र के छठे दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) एक बार फिर सड़कों पर उतर आई शिक्षा व्यवस्था में अव्यवस्था, बेरोजगारी और छात्र हितों की अनदेखी के आरोपों को लेकर ABVP ने आज धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन किया जोराबर स्टेडियम से लेकर विधानसभा तक घेराव की कोशिश पर पुलिस और छात्रों के बीच तीन घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही हाल ही में दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम दौरान धर्मशाला में ABVP कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा नजरबंद किया गया था इसी के विरोध और अपनी मांगों को लेकर आज परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता जोराबर स्टेडियम पहुंचे और विधानसभा के घेराव पर अड़े रहे पुलिस ने स्टेडियम से आगे के मार्ग पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए और बैरिकेड लगाकर रास्ता रोक दिया इसके विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ABVP का कहना है कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था लगातार चरमराती जा रही है विश्वविद्यालयों में स्थाई कुलपतियों की नियुक्ति नहीं, मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी, रिसर्च सुविधाओं का अभाव, रोजगार नीतियों में अस्पष्टता और कैंपस राजनीति ने युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है संगठन का आरोप है कि सरकार छात्रों की समस्याओं पर गंभीर नहीं है और शिक्षा व युवा मामलों पर “खोखले आश्वासन” देकर समय निकाल रही है वहीं पुलिस ने छात्रों की भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया।
वहीं कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार लगातार छात्र हितों की अनदेखी कर रही है हमारे विश्वविद्यालय अव्यवस्था का केंद्र बनते जा रहे हैं स्थाई कुलपति नहीं, रिसर्च सुविधाएं नहीं, रोजगार पर स्पष्ट नीति नहीं—युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। अगर सरकार तुरंत कदम नहीं उठाती तो संघर्ष और तेज होगा ABVP ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार शिक्षा और रोजगार से संबंधित मुद्दों पर तत्काल निर्णय नहीं लेती, तो कांगड़ा सहित पूरे प्रदेश में आंदोलन बड़े स्तर पर किया जाएगा आज कांगड़ा जिले के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में धर्मशाला पहुंचे थे और जोराबर स्टेडियम से विधानसभा की ओर कूच करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोके रखा।