अनूप शर्मा। बिलासपुर
पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले कस्बा दभेटी के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्यार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू दी है।
जानकारी के अनुसार प्यार सिंह बाइक पर दभेटी से लौट रहा था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई, जिससे प्यार सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों ने उसे बरठीं अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसके उपरांत उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया, जहां पर प्यार सिंह की मौत हो गई। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू दी है।