हिमाचल दस्तक। बिलासपुर
बिलासपुर शहर के साथ लगते बिलासपुर-बंदला सड़क मार्ग पर दनोह के पास एक कार मोड पर नियंत्रण खोने से पहाडी से नीचे गिर गई। जिसमें आठ लोग घायल हुए है, और दो हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहर के साथ लगते बिलासपुर-बंदला सड़क मार्ग पर दनोह के एक कार (एचपी 69ए 5556) मोड पर नियंत्रण खोने से पहाडी से नीचे गिर गई। जिसमें आठ लोग घायल हुए है और दो हालत गंभीर है। इन घायलों में पुरुष, बच्चे एवं महिलाएं बताए गए हैं।
घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर लाया गया है इन घायलों में सपना देवी पुत्री निका राम निवासी नजदीक बस स्टैंड घुमारवीं, बीना देवी पुत्री शेष राम निवासी नजदीक बस स्टेंड घुमारवीं, मीनाक्षी पत्नी अनूप कुमार निवासी नजदीक बस स्टैंड घुमारवीं, गोपाल पुत्र सुंदर राम गांव टीहरा डाकघर वरठीं, नेहा कुमारी पुत्री धनीराम निवासी नजदीक घुमारवीं बस स्टैंड, रूपा देवी पत्नी अर्जुन सिंह निवासी गांव दनोह डाकघर तहसील थाना व जिला बिलासपुर, निखिल पुत्र धनीराम निवासी नजदीक बस स्टैंड घुमारवीं व मृणाल पुत्र अनूप शर्मा निवासी नजदीक बस स्टैंड घुमारवीं घायल हुए हैं।
जिनमें से गोपाल व मृणाल को ज्यादा चोटें आई हैं व इनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं। जिन्हें पीजीआई चंडीगढ रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन घायलों में एक महिला जिसका नाम रूपा देवी है जो गांव दनोह की रहने वाली है को राह चलती वार गाड़ी ने टक्कर मारकर घायल किया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।