Friday, August 14, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home himachal

हिमाचल में 17 आईएएस और 22 एचएएस अधिकारियों के तबादले

Tarun choudhary by Tarun choudhary
July 10, 2026
in himachal, काँगड़ा, शिमला, हिमाचल
0
हिमाचल में 17 आईएएस और 22 एचएएस अधिकारियों के तबादले

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 22 HAS अधिकारियों के तबादले

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 आईएएस और 22 हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) अधिकारियों के तबादले, नई नियुक्तियां और अतिरिक्त कार्यभार से जुड़े आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

आईएएस अधिकारियों में अतिरिक्त मुख्य सचिव (जनजातीय विकास) ओंकार चंद शर्मा को अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार उनके पास पहले की तरह रहेगा।

Related posts

कांगड़ा : अरला रेलवे क्रॉसिंग के समीप कार सवार दो युवकों से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

कांगड़ा : अरला रेलवे क्रॉसिंग के समीप कार सवार दो युवकों से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

August 13, 2026
सचिवालय में 16 अधीक्षकों के तबादले, पदोन्नति के बाद मिली नई तैनाती

सचिवालय में 16 अधीक्षकों के तबादले, पदोन्नति के बाद मिली नई तैनाती

August 13, 2026

अतिरिक्त मुख्य सचिव (खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले) आरडी नजीम को अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह एवं सतर्कता, एमपीपी एवं पावर तथा एनसीईएस) नियुक्त किया गया है। इससे पहले (गृह एवं सतर्कता) का कार्यभार मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत और एमपीपी एवं पावर तथा एनसीईएस) का अतिरिक्त कार्यभार सचिव राकेश कंवर के पास था।

प्रधान सचिव (शहरी विकास) देवेश कुमार अब प्रधान सचिव (वित्त, योजना, अर्थ एवं सांख्यिकी तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम) के रूप में कार्य करेंगे। उन्हें प्रधान सचिव (पशुपालन) का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। यह अतिरिक्त जिम्मेदारी आशीष सिंहमार से वापस ले ली गई है। प्रधान सचिव (लोक निर्माण विभाग) का अतिरिक्त कार्यभार उनके पास पहले की तरह रहेगा।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) एम. सुधा देवी को प्रधान सचिव (वन एवं उद्योग) नियुक्त किया गया है। प्रधान सचिव (कार्मिक) का अतिरिक्त कार्यभार उनके पास पहले की तरह रहेगा। इससे पहले मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत से (वन) का कार्यभार देख रहे थे।

सचिव (श्रम एवं रोजगार, मुद्रण एवं स्टेशनरी, मत्स्य तथा युवा सेवाएं एवं खेल) प्रियंका बसु इंग्टी को सचिव (खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अपीलीय कर अधिकरण, धर्मशाला की अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार भी उनके पास पहले की तरह रहेगा।

सचिव (डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस) और मुख्यमंत्री के सचिव (द्वितीय) आशीष सिंहमार को सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सचिव (एसएडी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, संसदीय कार्य), सचिव (जीएडी) और सचिव, हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग का अतिरिक्त कार्यभार उनके पास पहले की तरह रहेगा।

उद्योग निदेशक डॉ. यूनुस को सचिव (राज्य कर एवं आबकारी) नियुक्त किया गया है। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार उनके पास पहले की तरह रहेगा। कांगड़ा मंडल के मंडलायुक्त संदीप कुमार को सचिव (पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन) नियुक्त किया गया है।

सचिव (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एवं हाउसिंग) अमरजीत सिंह को सचिव (शहरी विकास) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सचिव (गृह) का अतिरिक्त कार्यभार उनके पास पहले की तरह रहेगा। मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव-सह-विशेष सचिव विवेक भाटिया को उद्योग निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

ऊर्जा निदेशक राकेश कुमार प्रजापति को पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन निदेशक नियुक्त किया गया है। इस अतिरिक्त कार्यभार से विवेक भाटिया को मुक्त किया गया है। विशेष सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा को राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त नियुक्त किया गया है।

मत्स्य विभाग के निदेशक-सह-वार्डन विवेक चंदेल को नगर निगम बद्दी का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस अतिरिक्त कार्यभार से सोनाक्षी सिंह तोमर को मुक्त किया गया है। सीएसके हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर की रजिस्ट्रार डॉ. मधु चौधरी को विशेष सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) नियुक्त किया गया है। उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।

ओम कांत ठाकुर को मत्स्य विभाग का निदेशक-सह-वार्डन नियुक्त किया गया है। एडीसी (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए), हमीरपुर अभिषेक कुमार गर्ग को हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। गुरसिमर सिंह को तकनीकी शिक्षा निदेशक, सुंदरनगर नियुक्त किया गया है। उन्हें हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम, सुंदरनगर के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। सचिन कंवल बने शिमला नगर निगम आयुक्त, ओशिन बनीं संयुक्त निदेशक आयुष।

एचएएस अधिकारियों में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव सचिन कंवल को नगर निगम शिमला का आयुक्त नियुक्त किया गया है। नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र कुमार को हिमाचल प्रदेश जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ज्ञान सागर नेगी को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल), शिमला नियुक्त किया गया है। हिमफेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार उनके पास था।

एकता काप्टा को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए), सिरमौर, नाहन नियुक्त किया गया है। ज्योति राणा को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है। डॉ. लाइक राम वर्मा को हिमफेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

शिल्पी बेक्टा अतिरिक्त सचिव (लोक निर्माण विभाग) के पद पर बनी रहेंगी। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार उनसे वापस ले लिया गया है। एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला को नगर निगम हमीरपुर का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। राम प्रसाद को कार्मिक विभाग (पूल) में आगामी तैनाती के लिए भेजा गया है।

सनी शर्मा को एसडीएम शिमला (शहरी) नियुक्त किया गया है। विश्रुत भारती को हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य सचिव बनाया गया है। इस अतिरिक्त कार्यभार से विनय मोदी को मुक्त किया गया है। योगेश चौहान को अतिरिक्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान नियुक्त किया गया है। राज्य खाद्य आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी उनके पास रहेगा।

डॉ. पूनम को डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। संजय कुमार को हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड का महाप्रबंधक बनाया गया है। इस अतिरिक्त कार्यभार से राजीव कुमार को मुक्त किया गया है। विश्व मोहन देव चौहान को एसडीएम कुपवी नियुक्त किया गया है। मुनीश कुमार शर्मा को संयुक्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान बनाया गया है।

एसडीएम शिमला (शहरी) ओशिन को संयुक्त निदेशक, आयुष नियुक्त किया गया है। डॉ. अमित गुलेरिया को कार्मिक विभाग (पूल) में आगामी तैनाती के लिए भेजा गया है। मोहन लाल को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, शिमला नियुक्त किया गया है। कपिल तोमर को संयुक्त निदेशक, युवा सेवाएं एवं खेल नियुक्त किया गया है।

राज कुमार-द्वितीय को एसडीएम बिलासपुर बनाया गया है। भूमि अधिग्रहण अधिकारी, एसएलएयू, एनएचएआई का अतिरिक्त कार्यभार उनके पास पहले की तरह रहेगा। पद्मा छोडोन को एसडीएम उदयपुर नियुक्त किया गया है। नीरजा शर्मा को एसडीएम सोलन बनाया गया है। अलीशा चौहान को एसडीएम करसोग नियुक्त किया गया है। गौरव महाजन को कार्मिक विभाग (पूल) में आगामी तैनाती के लिए भेजा गया है।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: HAS Transfer Himachalhimachal Dastak newsHimachal government orderhimachal newsHimachal Pradesh IAS OfficersHP AdministrationIAS Transfer HimachalShimla Municipal Corporationshimla news
Previous Post

सोलन : कुनिहार में चलती कार पर गिरा पहाड़ी से मलबा, 5 लोग घायल

Next Post

तकनीकी विविः बीटेक, बी फार्मेसी की ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Next Post
तकनीकी विविः बीटेक, बी फार्मेसी की ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

तकनीकी विविः बीटेक, बी फार्मेसी की ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

Masons will build seismic houses

भूकंपरोधी मकान बनाएंगे राजमिस्त्री

6 years ago
50 donated voluntary blood in the Unichem industry

यूनिकैम उद्योग में 50 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

7 years ago
श्री नैना देवी में नवरात्र मेला के दौरान ड्रोन का ट्रायल सफल

श्री नैना देवी में नवरात्र मेला के दौरान ड्रोन का ट्रायल सफल

5 years ago
टीएसएफ-आईओएल विधि से आंख में लैंस प्रत्यारोपण

टीएसएफ-आईओएल विधि से आंख में लैंस प्रत्यारोपण

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi Movies NDPS Act Patients police investigation Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • कांगड़ा : अरला रेलवे क्रॉसिंग के समीप कार सवार दो युवकों से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार
    • सचिवालय में 16 अधीक्षकों के तबादले, पदोन्नति के बाद मिली नई तैनाती
    • Kullu : परिक्रमा के बाद लौल कंढा पहुंचे देव श्री बड़ा छमाहूं, अब करेंगे शक्ति अर्जित

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    कांगड़ा : अरला रेलवे क्रॉसिंग के समीप कार सवार दो युवकों से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

    कांगड़ा : अरला रेलवे क्रॉसिंग के समीप कार सवार दो युवकों से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

    August 13, 2026
    सचिवालय में 16 अधीक्षकों के तबादले, पदोन्नति के बाद मिली नई तैनाती

    सचिवालय में 16 अधीक्षकों के तबादले, पदोन्नति के बाद मिली नई तैनाती

    August 13, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In