हिमाचल दस्तक ब्यूरो।
सीएम जयराम ने अटल टनल लोकार्पण के बाद देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का खुद मनाली आकर देश को अटल टनल रोहतांग को समर्पित करने के लिए धन्यवाद किया। जयराम ठाकुर ने इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अनुराग ठाकुर का भी धन्यवाद किया। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस अवसर पर उनके पास शब्द कम हैं। उन्होंने कारगिल युद्द की बात करते हुए कहा कि देश के सामने कभी भी कोई भी चुनौती आई हो हिमाचल ने हमेशा अपने आकार से ज्यादा ही योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि चार परमवीर चक्र अगर उस समय देश को मिले तो उस दौरान दो परमवीर चक्र हिमाचल के वीर सपूतों के नाम हुए। उन्होंने कहा कि इस टनल के बनने से अब लाहौल के लोगों को मौसम की बजह से शेष दुनिया से नहीं कटना होगा।