– भारत में भी कोविड को लेकर अलर्ट
– महाराष्ट्र, केरल हाई रिस्क
– हिमााचल में भी एक दिन में सौ से पा हो रहे नए मामले
– हिमाचल में 507 एक्टिव केस
– अब मास्क व सोशल डिस्टैंसिंग पर फिर लौटना होगा।
देश व दुनिया में एक बार फिर से कोरोना का डर सता रहा है। जो लोग कोविड से अब डरते नहीं, वो जरूर इस खबर को सुन लीजिए। फिर से वर्ष 2019 जैसे हालात पैदा हो सकते है, अगर लोग सुधरे नहीं। एक बार फिर हमें कोरोना संक्रमण को लेकर अपनाए गए एहतियातन कदमों को अपनाना पड़ेगा। मास्क पहनना होगा। भीढ़ – भाढ़ वाले ईलाकों से दूर रहना होगा।
देश के कुछ राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना के नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि महामारी का खतरा कम है, लेकिन महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। डब्लयूएचओ के मुताबिक दुनिया के 110 देशों में कोरोना केस बढ़ रहे हैं। इधर, पिछले 24 घंटे में देश में 18,578 नए केस आए, जो इस साल 19 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है। 19 फरवरी को 19,968 नए संक्रमित मिले थे। वहीं जून माह में संक्रमण के मामलों ने चिंताएं बड़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना के मामलों में 28 प्रतिशत बढ़ौतरी हो रही है।
एक लाख से ज्यादा हुए एक्टिव केस
केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार देश में एक्टिव केस 1 लाख के पार हो गए हैं। फिलहाल 1.02 लाख कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इससे पहले आखिरी बार 27 फरवरी को एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से ज्यादा थी। तब 1,02,601 मरीजों का इलाज चल रहा था। इसके बाद लगातार मामलों में गिरावट के चलते एक्टिव केस कम होते गए। सबसे कम एक्टिव केस 12 अप्रैल को 10,870 थे।
6 राज्यों में 1,000 से ज्यादा नए केस
हैरानी की बात है कि नए केस के मामले में केरल और महाराष्ट्र सबसे आगे हैं। अब इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु और दिल्ली भी शामिल हो गए हैं। इन राज्यों में बुधवार को 1 हजार से ज्यादा नए केस आए। अकेले कर्नाटक में एक दिन में नए केस में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। नए केस आने के बाद देश में पॉजिटिविटी रेट 98.56त् प्रतिशत पर पहुंच गया है।
हिमाचल में भी एक्टिव केस 500 पार
उधर हिमाचल प्रदेश में भी एक्टिव केस का आकंड़ा 500 पार हो चुका है। वहीं अब रोज नए मामले 100 से ज्यादा रिकोर्ड किए जा रहे है। एक्टिव केस इस दौरान राज्य में 507 हो चुके है। वहीं सबसे ज्यादा कांगड़ा जिला में 195 एक्टिव केस हो चुके है। ऐसे में राज्य सरकार ने हिमाचल में भी संक्रमण को लेकर अलर्ट जारी कर दिया हे।