जोगिंदर नगर: अमित सूद।
माइंड ऑपरेशन अकादमी के निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने कहा की विज्ञान, कला,वाणिज्य व समान्य ज्ञान की शिक्षा के साथ-साथ समाज के उत्थान के लिए नौजवानों को सही दिशा दिखाने के लिए हमें आध्यात्मिक शिक्षा का स्तर भी बढ़ाना होगा जब तक हम बच्चों को आध्यात्मिक शिक्षा का ज्ञान नहीं देंगे तब तक हम शिक्षा के क्षेत्र में अपना ध्यान उच्चतम सीमा तक केंद्रित नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब बच्चों का आत्मविश्वास गिरता है तो विज्ञान शिक्षा उनको उस समस्या से बाहर निकालने में उतना मदद नहीं करती है जितना कि आध्यात्मिक ज्ञान करता है। आध्यात्मिक ज्ञान से बच्चों का भावनात्मक विकास होता है। बच्चे जब भी तनाव की स्थिति से गुजरते हैं,उससे बाहर निकलने के लिए अध्यात्मिक शिक्षा का बहुत ज्यादा महत्व रहता है।
इस बात को ध्यान में रखते हुए माइंड ऑपरेशन अकादमी द्वारा हर रोज सुबह 9 बजे से 10 बजे तक बच्चों के लिए मेडिटेशन की कक्षाएं शुरू की जा चुकी हैं,जिसके चलते बहुत से बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने कहा उनका मकसद बच्चों को मेडिटेशन और आध्यात्मिक शिक्षा के माध्यम से मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना है ताकि भविष्य में बच्चे अपने कर्तव्य को और जिम्मेदारी को समझ सके कि उसने अपने जीवन के किस क्षेत्र में प्रगति करनी है।
उन्होंने कहा कि बुरे विचारों से बचने के लिए आध्यात्मिक शिक्षा और मेडिटेशन रामबाण का काम करती है। उन्होंने कहा कि नौजवान हमारे देश का भविष्य है और देश का भविष्य सही शिक्षा से तय होता है इसलिए सभी नौजवानों को हर रोज मेडिटेशन और आध्यात्मिक शिक्षा का ज्ञान लेते रहना चाहिए। अतः सशक्त समाज के निर्माण के लिए यह शिक्षा जरूरी है।