संतोष कौशल। अंब
नगर पंचायत चुनाव से 7 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं। इसके बाद अब 26 प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में रह गए हैं। यह जानकारी तहसीलदार अंब अभिषेक भास्कर ने दी।
उन्होंने बताया कि नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होते ही बाकी बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही प्रत्याशियों की सक्रियता भी बढ़ गई है। इसके साथ ही प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों द्वारा अपने वार्ड में प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि वार्ड-4 से सुषमा कुमारी, सुरक्षा व शीला देवी, वार्ड-5 से बली राम व तरसेम लाल, वार्ड-7 से अशोक कुमार पुत्र राणजोद व वार्ड-8 से मलकियत सिंह ने चुनाव से अपना नाम वापस लिया है।