हिमाचल दस्तक। अंब
प्रदेश के चारों उपचुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता गदगद हैं और जीत की ख़ुशी में जश्न मना रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस नेता एवं सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू की अगुवाई में यंग ब्रिगेड व कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं अंबेडकर भवन से अंब बाजार में ढोल-नगाड़ों की थाप पर विजय रैली निकालकर अंब चौक पर पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर जीत की खुशी मनाई।
कांग्रेस को मिली जीत पर कांग्रेस नेता सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस को मिली अभूतपूर्व जीत ने 2022 विधानसभा चुनावों में सत्ता परिवर्तन की घंटी बजा दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं की मेहनत से सत्ता का सेमीफाइनल में 4-0 से बाजी जीत ली है। अब 2022 के विधानसभा चुनावों के मिशन को फतेह करने के लिए कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर प्रीतम सिंह, अधिवक्ता विकास कश्यप, पूर्व प्रधान ज्वार जगतार सिंह, पूर्व प्रधान मैड़ी रविन्द्र कुमार, गुरदयाल सिंह फौजी, यूथ कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष शमशेर अली, प्रदेश सचिव एनएसयूआई असलम, प्रधान नंदपुर सरवन सिंह बिट्टू, पूर्व प्रधान चूरुडू रघु दत्त, महिला सेवादल की प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला परिषद सलोचना देवी मौजूद रहीं।
इसके अलावा महिला सेवादल की प्रदेश सचिव अंजू चौधरी, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी सैल के पूर्व सदस्य नरेश बरोटिया, पूर्व बीडीसी अनीता कुमार, पूर्व प्रधान कटौहड़ कलां राज कुमार गौतम, नितिन शर्मा, ललित डोगरा, सेवादल यंग ब्रिगेड ब्लाक अध्यक्ष सौरव शर्मा, प्रदेश सचिव सीता राम तालवाल, सुरिन्द्र बैंस, राकेश सोनी, कमल लट्ठ, डॉ. रविंद्र शर्मा, पूर्व उपप्रधान अंब टिल्ला दर्शन कुमार, पूर्व उपप्रधान संदीप शर्मा, नीजू, रजनी व अब्दुल गफूर, अमन लाडी ने भी हाजिरी भरी।