हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरूध सिंह गुरूवार को एक्शन मोड़ में नज़र आए। उन्होंने शिमला शहर के टैक्सी ऑप्रेटरों व चालकों की समस्या की मांग पर कार्टरोड में लिफ्ट के पास का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।
पंचायती राज मंत्री ने इस दौरान तहबाजारियों के आईकार्ड चैक किए और यह दिशानिर्देश जारी किए कि कार्टरोड स्थित लिफ्ट के बाहर अब फल विक्रेता व तहबाजारी नहीं बैठेंगे। लिफ्ट के बाहर सिर्फ टैक्सियां यात्रियों को पिक एंड ड्रॉप यानी सवारियों को चढ़ाएगी और वहां उतारेगी। इसके अतिरिक्त वहां कोई गाड़ी भी पार्क नहीं होगी।
अनिरूध सिंह ने इस मौके पर नगर निगम अधिकारी व पुलिस प्रशासन को बुलाया और मौके पर दिशा निर्देश दिए और कहा कि टैक्सी ऑप्रेटरों के लिए इस स्थान पिक एंड ड्राप के लिए जगह दी जाए। प्रदेश भर से टैक्सी चालक सवारी लेकर आते हैं और टैक्सी ऑप्रेटरों को पिक एंड ड्राप की जगह दी जाए। बीते दिन शिमला शहर के टैक्सी ऑप्रेटर्ज चालक दिवस मनाया था वहीं इस मौके पर ऑप्रेटरों ने लिफ्ट स्थित पिक एंड ड्राप की समस्या को बताया था।