कमल गुप्ता। बैजनाथ
हिमाचल के उभरते कलाकार अभिनेता अंश राजवंश का नया गाना नखरे आज रिलीज हो गया। यह गाना सिंगर शम्मी शर्मा ने गाया है और स्वर माहिस्ट्री म्यूजिक ने इस गाने का म्यूजिक बनाया है।
इसका वीडियो पहाड़ी रूट की टीम ने शूट किया है। एक्टर अंश राजवंश ने कहा कि यह गाना आई सुर स्टूडियो के यू-ट्यूब चैनल में देखने को मिलेगा। इस गाने में एक्टिंग एक्ट्रेस अंश राजवंश और आंचल वशिष्ठ ने की है। इस सॉन्ग की एडिटिंग डीजीलोपोर्ड ने की है। उन्होंने बताया कि यह एक हिमाचली गाना है।
एक्टर अंश राजवंश ने पहले भी हिमाचल में काफी गानों में एक्टिंग की है जो इनके खुद के प्रोडक्शन हाउस राजवंश फिल्म्स ने शूट किए हैं। अंश राजवंश का यह पहला काम है। उन्होंने कहा कि आई सुर स्टूडियो और पहाड़ी रूट प्रोडक्शन के लोगों के साथ काम कर कर काफी अच्छा लगा और भविष्य में इसी तरह इनका प्यार और स्नेह बना रहे, इसकी उन्होंने कामना की।