चंद्रमोहन चौहान, ऊना। ऊना मंडल भाजपा के महामंत्री राहुल देव शर्मा ने कहा कि देश में युवा शक्ति को नई दिशा देने का कार्य केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा किया जा रहा है। वीरवार को जारी एक बयान में राहुल देव शर्मा ने कहा कि अनुराग ठाकुर युवाओं की आवाज हैं और उन्होंने लगातार हमीरपुर क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाने की राजनीति की हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने खेल के क्षेत्र में जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है वह अपने आप में अद्भुत है।
राहुल देव शर्मा ने कहा कि धर्मशाला का क्रिकेट स्टेडियम अनुराग ठाकुर की सोच का परिणाम है, जो आज धर्मशाला को पर्यटन के मानचित्र पर विश्व भर में प्रसिद्ध कर रहा है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर अपनी मेहनत के बल पर देश में लोकप्रिय हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दल अनुराग ठाकुर की लोकप्रियता को सहन नहीं कर पा रहे, इसीलिए दिल्ली के चुनाव में उनके बयान व नारों को गलत अंदाज में लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति से बड़ा कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि इस देश के रक्षा हम सबका सर्व प्रथम कर्तव्य है, विचारों की आजादी और दलीय सिस्टम में विचारधारा का विरोध अलग है।
किसी बात को कारण बनाकर देश का विरोध करना सही नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत मजबूत रहना चाहिए, तभी हम सब सुरक्षित हैं। ऐसे में देश की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को मजबूत बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के गौरव को बढ़ाया है, युवा नेता को केंद्र मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। उन्होंने अपनी काबिलियत से देश को आर्थिक मोर्चे पर आगे बढऩे का काम किया है, देश खुशहाल हो इसकी नीतियां बनाई जा रही है एबजट में देश को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लिया गया है।
हिमाचल प्रदेश का नौजवान पूरी तरह से युवा नेता अनुराग ठाकुर के साथ खड़ा है। अनुराग ठाकुर केंद्र में हिमाचल की आवाज को बंद कर रहे हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नए संकल्पों के साथ हिमाचल को शिखर पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार डबल इंजन के साथ हिमाचल प्रदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है और प्रदेश कल्याणकारी नीतियां बनाकर आगे बढ़ रहा है।