राजीव भनोट। ऊना
हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप 2 महत्त्वपूर्ण विभाग मिले। अनुराग ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का पदभार संभाल लिया है।
हिमाचल प्रदेश से कम उम्र के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बने हैं। 47 साल की उम्र में अनुराग ने अपना स्थान तो ऊंचा किया ही, देवभूमि व वीर भूमि का भी रुतबा भी बढ़ाया है।
अनुराग ठाकुर को युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय के अलावा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय मिला है। यह अपने आप में अनुराग के लिए बड़े विभाग हैं, वहीँ अनुराग के लिए चुनौती भी बढ़ी है। यहां उन्हें प्रदेश के लिए काम करना है, वहीँ विभागों के जरिये मोदी सरकार को भी उभरना होगा।
अनुराग अब अपने काम से मोदी के विश्वास पात्रों में शामिल हो गए हैं। ऐसे में यह विभाग भी उन्हें मोदी के करीब रखेंगे। इसलिये अनुराग काम पर जुट गए हैं। प्राथमिकताओं को तय करने लगे हैं।
खेल विभाग उनके इंटरस्ट व रुचि का है जिससे उन्हें काफी लगाव है। ऐसे में देखना होगा कि धर्मशाला को क्रिकेट स्टेडियम देने वाले अनुराग देश में खेल स्तर को सुधारने के लिए क्या करते हैं। बता दें कि अनुराग से पहले हिमाचल से अभी तक वीरभद्र सिंह, शांता कुमार, आनंद शर्मा और जगत प्रकाश नड्डा ही कैबिनेट मंत्री रहे हैं, जबकि चंद्रेश कुमारी व पंडित सुखराम भी केंद्र सरकार में मंत्री रहे हैं।