धर्म चंद वर्मा। मंडी
भारत के वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) के कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर वीरवार को मंडी के सेरी मंच पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और जमकर पटाखे फोड़े।
अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) के कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर मंडी में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंडी के मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद किया और कहा कि हिमाचल प्रदेश एक छोटा सा राज्य है, एक छोटे से राज्य को एक अहम दर्जा देकर अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, यह हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए खुशी की बात है।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा ने भी अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) के कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर का कैबिनेट मंत्री बनना हिमाचल के लिए बड़े गौरव की बात है। पूरे प्रदेश का युवा वर्ग अनुराग ठाकुर के साथ खड़ा है।








