Wednesday, July 15, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Agriculture

हिमाचल में सेब के कम उत्पादन से बागवानों को मिल रहे बेहतर दाम

Tarun choudhary by Tarun choudhary
July 8, 2026
in Agriculture
0
हिमाचल में सेब के कम उत्पादन से बागवानों को मिल रहे बेहतर दाम

हिमाचल में सेब कम, लेकिन दाम बंपर! बगीचों में हो रहे लाखों के सौदे

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

बगीचों में ही हो रहे लाखों के सौदे, कई इलाकों में इस तरह के सौदे तेजी से बढ़ रहे

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल सेब सीजन की तस्वीर पिछले वर्षों से अलग नजर आ रही है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण सेब उत्पादन में बड़ी गिरावट का अनुमान है। दूसरी ओर कम फसल की वजह से बाजार में मांग बढ़ गई है और बागवानों को उम्मीद से बेहतर दाम मिलने लगे हैं। कई इलाकों में कारोबारी सीधे बगीचों में पहुंचकर पेड़ों पर लगी फसल के सौदे कर रहे हैं। इससे किसानों को अच्छी कीमत मिलने के साथ मंडियों तक सेब पहुंचाने का खर्च और मेहनत भी बच रही है।

Related posts

हिमाचल में सी-ग्रेड सेब खरीद की व्यवस्था बदलने की तैयारी, कैबिनेट में जाएगी नई MIS नीति

हिमाचल में सी-ग्रेड सेब खरीद की व्यवस्था बदलने की तैयारी, कैबिनेट में जाएगी नई MIS नीति

July 14, 2026
हिमाचल में आलू की फसल पर लेट ब्लाइट का खतरा, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

हिमाचल में आलू की फसल पर लेट ब्लाइट का खतरा, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

July 13, 2026

प्रदेश में 2 करोड़ 18 लाख पेटियां सेब उत्पादन होने का अनुमान

बागवानी विभाग के ताजा आकलन के अनुसार वर्ष 2026-27 में प्रदेश में 2 करोड़ 18 लाख 35 हजार 350 पेटियां सेब उत्पादन होने का अनुमान है। पिछले वर्ष 2025-26 में प्रदेश में 3 करोड़ 49 लाख 93 हजार 800 पेटियां सेब पैदा हुआ था। इस बार पिछले साल की तुलना में करीब 1 करोड़ 31 लाख 58 हजार 450 पेटियां कम उत्पादन रहने की संभावना है। विभाग का मानना है कि पर्याप्त ठंड और बर्फबारी नहीं होने, मौसम में लगातार बदलाव और जलवायु परिवर्तन का असर इस गिरावट की प्रमुख वजह है।

सेब बाजार में आना हो गया है शुरू

कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में टाईडमैन वैरायटी का सेब बाजार में आना शुरू हो गया है। इसके साथ ही व्यापारी मंडियों का इंतजार करने के बजाय सीधे बगीचों में पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर 20 किलो की एक पेटी के 2,000 से 2,200 रुपये तक के भाव मिल रहे हैं। व्यापारी मौके पर ही पूरी फसल का आकलन कर लाखों रुपये के सौदे कर रहे हैं। इसके बाद तुड़ान, ग्रेडिंग, पैकिंग और मंडियों तक सेब पहुंचाने की जिम्मेदारी भी वही संभाल रहे हैं। इससे बागवानों का खर्च कम हो रहा है और उन्हें फसल बेचने की प्रक्रिया भी आसान लग रही है।

व्यापारी जोखिम उठाकर सीधे किसानों से खरीद रहे सेब

मंडी जिले के करसोग क्षेत्र सहित कई इलाकों में इस तरह के सौदे तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि कम उत्पादन के कारण पेड़ों पर लगी फसल का सही अनुमान लगाना कारोबारियों के लिए आसान नहीं है। इसके बाद भी बाजार में मांग अधिक होने के कारण व्यापारी जोखिम उठाकर सीधे किसानों से खरीद कर रहे हैं।

उत्पादन पर पड़ रहा मौसम का असर

माहूंनाग क्षेत्र के बागवान छयाल सिंह चौहान का कहना है कि इस बार मौसम का असर उत्पादन पर साफ दिखाई दे रहा है। उनके बगीचे में टाईडमैन वैरायटी का पहला तोड़ान व्यापारी ने घर पहुंचकर 2,000 रुपये प्रति पेटी की दर से खरीद लिया। इससे उन्हें मंडी तक सेब ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी और अतिरिक्त खर्च भी बच गया। उनका कहना है कि फसल कम है, फिर भी अच्छे दाम मिलने से नुकसान कुछ हद तक कम हो रहा है। वहीं सेब कारोबारी कांशीराम का कहना है कि उत्पादन कम होने से बगीचों में लगी फसल का अनुमान लगाना कठिन हो गया है। इसके बाद भी बाजार में मांग को देखते हुए व्यापारी सीधे बागवानों से खरीद कर रहे हैं।

शिमला सबसे बड़ा सेब उत्पादक रहने की उम्मीद

जिला स्तर पर इस बार भी शिमला सबसे बड़ा सेब उत्पादक रहने की उम्मीद है। यहां 1 करोड़ 15 लाख 49 हजार 500 पेटियां उत्पादन का अनुमान है। कुल्लू में 37 लाख 60 हजार 500, किन्नौर में 28 लाख 18 हजार, मंडी में 22 लाख 83 हजार 300, चंबा में 10 लाख 16 हजार 900, सिरमौर में 2 लाख 67 हजार और लाहौल-स्पीति में 1 लाख 9 हजार 200 पेटियां उत्पादन होने का अनुमान लगाया गया है।

प्रदेश में सेब उत्पादन पूरी तरह मौसम पर निर्भर

पिछले एक दशक के आंकड़े भी दिखाते हैं कि प्रदेश में सेब उत्पादन पूरी तरह मौसम पर निर्भर रहा है। अनुकूल मौसम वाले वर्षों में अच्छी पैदावार हुई, जबकि ओलावृष्टि, अनियमित वर्षा, बढ़ते तापमान और रोगों के कारण कई बार उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2025-26 में 3.49 करोड़, 2024-25 में 2.51 करोड़, 2023-24 में 2.11 करोड़, 2022-23 में 3.36 करोड़, 2021-22 में 3.05 करोड़, 2020-21 में 2.40 करोड़, 2019-20 में 3.57 करोड़ और 2015-16 में रिकॉर्ड 3.88 करोड़ पेटियां सेब उत्पादन हुआ था। इस साल उत्पादन फिर घटकर 2.18 करोड़ पेटियों तक रहने का अनुमान है।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: apple farming HimachalApple orchard dealsApple production HimachalHimachal apple priceHimachal apple season 2026himachal Dastak newsHimachal horticulture newsKarsog apple marketShimla apple growers
Previous Post

HPFAS के लिए 26 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

Next Post

नाहन-पांवटा हाईवे पर ट्रक और थार की भीषण टक्कर, एयरबैग्स ने बचाई जान

Next Post
नाहन-पांवटा हाईवे पर ट्रक और थार की भीषण टक्कर, एयरबैग्स ने बचाई जान

नाहन-पांवटा हाईवे पर ट्रक और थार की भीषण टक्कर, एयरबैग्स ने बचाई जान

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

दिल्ली में 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा सामने आए कोरोना के मामले, सीएम बोले-हालात बेहद गंभीर

दिल्ली में 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा सामने आए कोरोना के मामले, सीएम बोले-हालात बेहद गंभीर

5 years ago
संगड़ाह महाविद्यालय में तीसरे दिन भी जारी रहा विद्यार्थी परिषद का क्रमिक अनशन

संगड़ाह महाविद्यालय में तीसरे दिन भी जारी रहा विद्यार्थी परिषद का क्रमिक अनशन

5 years ago
सागर मंथन के अभिनय के साथ संपन्न हुई सराज घाटी की दो दिवसीय दिवाली

सागर मंथन के अभिनय के साथ संपन्न हुई सराज घाटी की दो दिवसीय दिवाली

5 years ago
India beat Australia 5-1 in Sultan of Johor Cup final

भारत ने आस्ट्रेलिया को 5-1 से हराया, सुल्तान आफ जोहोर कप के फाइनल में

7 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news himachal news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies Nahan NDPS Act Patients police investigation Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • स्टेट ओपन स्कूल के छात्रों को बड़ी राहत, सितंबर परीक्षा के लिए अब 20 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
    • नाहन : पांवटा साहिब में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी टक्कर; 3 लोग घायल, चालक फरार
    • मणिकरण में बड़ा सड़क हादसा : पार्वती नदी में गिरी कार, चालक की मौत

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    स्टेट ओपन स्कूल के छात्रों को बड़ी राहत, सितंबर परीक्षा के लिए अब 20 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म

    स्टेट ओपन स्कूल के छात्रों को बड़ी राहत, सितंबर परीक्षा के लिए अब 20 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म

    July 14, 2026
    नाहन : पांवटा साहिब में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी टक्कर; 3 लोग घायल, चालक फरार

    नाहन : पांवटा साहिब में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी टक्कर; 3 लोग घायल, चालक फरार

    July 14, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In