-शिमला में स्पर सेब की धमाकेदार एंट्री
-2500 रूपये प्रति पेटी बिका सेब
-सुन्नी के धरोगड़ा से फल मंडी में पहुंची थी 12 पेट्टियां
टेकचंद वर्मा, शिमला
हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन ने रफ्तार पकडऩी शुरू कर दी है। फल मंडियों में सेब की अर्ली वैरायटी टाइड मैन व रेड जून के बाद स्पर सेब की धमाकेदार एंट्री हुई है। स्पर वैरायटी के सेब को मार्किट में शुरूआत में ही अच्छे दाम मिले है। जिससे देखकर बागवान बाग-बाग हो गए है।
शिमला की भट्टाकुफर फल मंडी में शुक्रवार को स्पर सेब ने दस्तक दी है। यह मौजूदा सीजन की पहली खेप है। सेब की यह खेप सुन्नी के धरोगडा से आई है। मार्किट में यह सेब 2500 रूपये प्रति बॉक्स के हिसाब से बिका है।
फल मंडी से प्राप्त जानकारी के तहत धरोगडा के बागवान हेंमत ने फल मंडी में स्पर की 12 पेट्टियां लाई थी। साईज कम होने के बावजूद भी मार्किट में स्पर सेब की पेट्टिया 2500 रूपये तक बिकी है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि मार्किट में साईज वाला सेब उतरने के बाद बागवानों को सेब के ओर ज्यादा दाम मिलेंगे।
फल मंडी में मौजूदा समय में टाईड मैन, रेड जून व समर क्वीन ही पहुंच रहा है। सेब की अर्ली वैरायटी के साथ फल मंडियों में रोजाना नाशपाती के बॉक्स भी काफी संख्या में पहुंच रहे है। अब फल मंडियों में स्पर सेब की आमद शुरू होने के बाद अगामी दिनों के बाद फल मंडियों में सेब ज्यादा संख्या में सेब बॉक्स पहुंचने की सभावना जताई जा रही है।
टाईडमैन सेब 1500 रूपये तक बिका
फल मंडी में टाईडमैन सेब को अधिकतम दाम 1500 रूपये मिला है। मौजूदा समय में टाईड मैन सेब 500 से 1100 रूपये तक बिक रही है। नाशपाती के अधिकतम दाम 2700 रूपये रहे है। मौजूदा समय में भी नाशपाती के बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे है।