प्रवेश शर्मा। परागपुर
जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पद पर देहरा विधानसभा के कांग्रेस नेता सपन सूद की नियुक्ति की गई है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सपन सूद को जारी किये गए नियुक्ति पत्र में मार्गदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर कार्य करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने का भी आग्रह किया है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता पद पर हुई अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला प्रवक्ता सपन सूद ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर, जिला कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, ज्वालामुखी के पूर्व कांग्रेस विधायक संजय रत्न सहित प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा की कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वाह करूंगा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी से पार्टी हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।सपन सूद ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार बुरी तरह हर मोर्चे पर फेल हुई है।प्रदेश में कोरोना की वैश्विक बीमारी से पनपे हालातों पर चिंता प्रकट करते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा की प्रदेश की जनता को जानलेवा बीमारी में तड़पते देखकर प्रदेश की जनता दुखी हो चुकी है।
लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नौसिखिया मुख्यमंत्री बनकर पूरे प्रदेश में हेलीकॉप्टर से दौरा करने में व्यस्त है।जिला कांग्रेस प्रवक्ता पद पर सपन सूद की नियक्ति पर देहरा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष हरिओम शर्मा, जसंवा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता सुरिन्द्र सिंह मनकोटिया, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जगवीर सिंह गग्गी, प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव सुनील कश्यप, पूर्व कांग्रेस पार्षद कांग्रेस नेता नवीन वैध, मुकेश वालिया, सुदर्शना वालिया, केवल वालिया, बीना कौशल, रिम्पी ठाकुर, दलित नेता राजकुमार, ध्वाला पंचायत सदस्य तारा चंद सहित की कांग्रेस नेताओं ने ख़ुशी प्रकट करते हुए कहा की कांगेस नेता सपन सूद के राजनीतिक अनुभव से पार्टी मजबूत होगी।