हिमाचल दस्तक। कांगड़ा
अर्की विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी संजय अवस्थी ने भाजपा के प्रत्याशी रतन पाल को हराया।
हालांकि इस उपचुनाव में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री की अगुवाई में जमकर प्रचार किया था, लेकिन यहां भाजपा का सिक्का नहीं चल पाया और वोटरों ने कांग्रेस का साथ दिया।