हिमाचल दस्तक। अर्की
अर्की विधानसभा क्षेत्र से संजय अवस्थी को कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद बवाल हो गया है। संजय अवस्थी को टिकट मिलने के बाद मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संजय अवस्थी ने वर्ष 2017 के अर्की विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ काम किया था, इस विरोध में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।
इस संबंध में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर को अवगत करा दिया है।