शहनाज भाटिया। अर्की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर देश व प्रदेश के जिला सहित मंडल स्तर पर होम आइसोलेटिड लोगों को भाजपा की ओर से होम आइसोलेशन किटें वितरित की गईं।
साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की गई, ताकि कोरोना से ग्रसित लोग इन किटों का इस्तेमाल करके शारीरिक क्षमता को बढ़ाकर जल्द स्वस्थ हो सकें।
उपमंडल मुख्यालय पर भाजपा मंडल अर्की द्वारा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना गया। इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व हिमको फेडरेशन के अध्यक्ष रत्न सिंह पाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
इसके पश्चात अर्की मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव हुए जो लोग होम आइसोलेटिड हैं, उनके घर जाकर भाजपा के सदस्यों द्वारा आइसोलेशन किटें वितरित की गईं, ताकि कोरोना महामारी से ग्रसित लोग इन किटों का इस्तेमाल करके शारीरिक क्षमता को बढ़ाकर जल्द स्वस्थ हो सकें।
इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना भारद्वाज, सरस्वती देवी, महामंत्री यशपाल, रूप राम, गौरव गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, भावना गुप्ता, नवीन गुप्ता, राम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।